राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के ऐतिहासिक स्वागत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार, पत्रकारों को भी दिया धन्यवाद
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन पर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं द्वारा किए गए भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और पत्रकारों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, उमंग और समर्पण का परिचय दिया, वह संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का धन्यवाद किया।
उन्होंने आगे कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा और महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार भाइयों ने जिस तरह से बारिश में भीगते हुए भी हरीश द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम को प्रमुखता से कवरेज देकर जन-जन तक पहुँचाया, वह अत्यंत सराहनीय और अविस्मरणीय है। इसके लिए उन्होंने बस्ती के सभी पत्रकार बंधुओं का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया।
विवेकानंद मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं, किसानों और युवाओं के असीम उत्साह तथा मीडिया के अभूतपूर्व सहयोग से यह स्वागत कार्यक्रम लंबे समय तक याद रखा जाएगा।