बस्ती अयोध्या में बिछुड़ी, भटक कर बस्ती पहुंची 65 वर्षीय महिला को थाना पैकोलिया पुलिस नें परिवारजनों को सुपुर्द किया गया।
आपको बताते चलें कि थाना पैकोलिया क्षेत्र में समय करीब 19.30 बजे एक बुजुर्ग महिला उम्र लगभग 65 वर्ष भटकते हुए मिली जिनसे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सोनमती पत्नी चिलहु साकिन कुसहरा थाना बेलहर कला जनपद संतकबीर नगर बतायी, दिनांक 26.08.2026 को अयोध्या स्नान करने गयी थी वही से भटक गयी,इनके परिवार को जरिये मोबाइल सूचना दिया गया तो इनका पुत्र अंगद निषाद पुत्र चिलहु पता उपरोक्त थाना पैकोलिया उपस्थित आये l पहचान सुनिश्चित कर सुपुर्दगी में दिया गया। परिवारजनों द्वारा पैकोलिया पुलिस की प्रशंसा की गई l