बरावफात को लेकर असनहरा चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक

बरावफात को लेकर असनहरा चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। आगामी त्यौहार बरावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना सोनहा क्षेत्र की चौकी असनहरा पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के निर्देशन में हुई।

 

गोष्ठी में क्षेत्र के पीस कमेटी पदाधिकारियों एवं त्यौहार आयोजकों को बरावफात के संबंध में पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने सभी से त्यौहार को परंपरागत ढंग से मनाने तथा डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मौजूद लोगों ने कानून व्यवस्था का पालन करते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इस दौरान चौकी प्रभारी असनहरा सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।