राज्यमंत्री नगर विकास का जनपद आगमन 26 अगस्त को

राज्यमंत्री नगर विकास का जनपद आगमन 26 अगस्त को

बहराइच 25 अगस्त। राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उ.प्र. सरकार श्री राकेश कुमार राठौर (गुरू जी) का 26 अगस्त 2026 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री राठौर 26 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता करेंगे। तदोपरान्त पूर्वान्ह 10ः30 बजे कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम पहुंच कर रक्षाबन्धन के शुभ अवसर पर महिलाओं हेतु निःशुल्क बस यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। मा. राज्यमंत्री अपरान्ह 12ः10 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन वापस आकर कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों भे भेंट कर अपरान्ह 01ः00 बजे सीतापुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः