एक्यूप्रेशर,योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की पुस्तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट
अनुराग लक्ष्य न्यूज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रो. डॉ. नवीन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारत ने उन्हें एक्यूप्रेशर, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर आधारित पुस्तक भेंट की।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा में योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन पद्धतियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा इनके वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्ष को समाज तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रमों और स्वास्थ्य संबंधी साहित्य का प्रसार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी को पुस्तक भेंट करना इसी जन-जागरूकता अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि स्वस्थ भारत की दिशा में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और जीवनशैली आधारित स्वास्थ्य दृष्टिकोण की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।