जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा कॉन्सर्ट कार्यक्रम में, स्काउट गाइड टीम सम्मानित
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। जिला प्रशासन द्वारा जीआईसी हाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस तिरंगा कॉन्सर्ट में योगदान देने वाली स्काउट गाइड टीम हुई सम्मानित, माननीय प्रभारी मंत्री जनपद बस्ती, दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ल, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जॉइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल सुषमा यादव व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ साथ स्काउट गाइड से जुड़े लीडर ट्रेंनर डॉ कुलदीप सिंह जिला सचिव, लीडर ट्रेंनर डीटीसी गाइड सत्या पाण्डेय, संगीता प्रजापति डीओसी गाइड, नन्दिनी सहायक डीओसी गाइड, प्रभारी डीओसी स्काउट अनूप सिंह, सहायक डीओसी स्काउट दीपक प्रजापति, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड गरिमा, जया पाण्डेय, ट्रेनिंग काउंसलर आदर्श मिश्रा, प्रमोद यादव, मंगलेश अग्रहरि, आरुष श्रीवास्तव, रवि, विजय, जीजीआईसी की गाइड बैंड पार्टी, श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज के स्काउट्स आदि की सहभागिता रही, इससे पूर्व स्काउट भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ए एस ओ सी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।