भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बनी रणनीति
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष चौबे जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने की।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान तथा शहीद परिवारों से संवाद कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
मुख्य अतिथि पीयूष चौबे जी ने कहा कि देश का नौजवान सदैव राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है। देश की सुरक्षा, अखंडता और भारत को विश्व गुरु बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमारे लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों और पूर्वजों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान और शहीद परिवारों से संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगा।
बैठक में जिला मंत्री उत्कर्ष शुक्ला, आनंद दुबे, प्रदीप चौधरी, दिव्यांशु दुबे, संतोष भारद्वाज, पुष्पेंद्र तिवारी राजन कनौजिया, आनंद त्रिपाठी, शानू जायसवाल, सूर्यमणि पांडेय, सिद्धांत मिश्रा, वीरेंद्र राजभर, शकील अहमद, पल्लू श्रीवास्तव, सचिन सिंह, रितेश त्रिपाठी, प्रदुमन शुक्ला, दयानंद पांडे, अतुल भट्ट सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।