निवर्तमान भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के जन्मदिवस पर सिद्धनाथ पीठ में जलाभिषेक, विद्यालय में बच्चों संग मनाया जन्मोत्सव
भाजपा के निवर्तमान प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद् श्री अनूप गुप्ता जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बृजेश पांडेय जी ने कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धनाथ पीठ पहुँचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर अनूप गुप्ता जी के सुख-समृद्धि, उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की
सिद्धनाथ पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य श्री रवि गिरि महाराज जी ने इस अवसर पर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
इसके उपरांत जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय बक्शीपुरा में बच्चों के साथ केक काटकर श्री अनूप गुप्ता जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों को चॉकलेट फ्रूटी व प्रोटीन चिप्स वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं इसके उपरांत पौधारोपण भी किया
कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री नितिन रुपानी जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री शिवांकर शुक्ला जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री अखिलेश यादव ‘गोले’ जी, नगर अध्यक्ष श्री अमित शर्मा जी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।