जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

बहराइच। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

जनता दर्शन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।