विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मेडिकल कॉलेज बहराइच में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मेडिकल कॉलेज बहराइच में जागरूकता कार्यक्रम

समय पर जांच और उपचार का दिया गया संदेश

 

बहराइच 29 जुलाई। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला, पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हेपेटाइटिस के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) संजय खत्री ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाने का उद्देश्य वायरल हेपेटाइटिस (लीवर की सूजन) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना तथा इस बीमारी के उन्मूलन की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम ष्भ्मचंजपजपेरू स्मजश्े ठतमंा प्ज क्वूदष् है, जिसका उद्देश्य हेपेटाइटिस से जुड़े भ्रम, कलंक और जानकारी के अभाव को दूर करते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक जांच, उपचार और बचाव का संदेश पहुंचाना है।

माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शरीक वदूद एवं नोडल अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चिकित्सालय में प्रतिमाह लगभग 6,000 लोगों की हेपेटाइटिस स्क्रीनिंग की जाती है तथा वर्तमान में करीब 150 मरीजों का नियमित उपचार संचालित है। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस से संक्रमित मरीजों को निशुल्क दवाएं एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। समय पर पहचान और नियमित उपचार के परिणामस्वरूप अब तक लगभग 30 प्रतिशत मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डॉ. शहनवाज मलिक, सह-आचार्य डॉ. इस्मत रिहाना, डॉ. आबिद, डॉ. गीता, डॉ. राम कुमार, डॉ. ईशान प्रसाद, डॉ. अंशुल, डॉ. राजेंद्र शुक्ला, डॉ. राधेश्याम तथा डॉ. जे.पी. मौर्य सहित माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अन्य संकाय सदस्य, नर्सिंग अधीक्षिका, चिकित्सालय के कर्मचारी एवं एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने तथा समाज में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः