थाना समाधान दिवस पर डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनी जन समस्याएं

थाना समाधान दिवस पर डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनी जन समस्याएं

 

कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

राजस्व और पुलिस विभाग को समन्वय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर, 25 जुलाई 2026। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया।

 

अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और तथ्यों के आधार पर ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को न्याय मिल सके।

 

इस दौरान अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का भी निरीक्षण किया तथा पूर्व में निस्तारित मामलों के संबंध में फीडबैक लेकर उनकी गुणवत्ता की समीक्षा की।

 

कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।