भाकपा के विस्तारित बैठक में पदाधिकारी घोषित
गरीबों को अधिकार दिलाने के लिये तेज करें संघर्ष- अशर्फीलाल
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल की विस्तारित बैठक कटरा के निकट स्थित शिविर कार्यालय पर जिला सचिव का. अशर्फीलाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मत से का. सन्तराम को अखिल भारतीय नौजवान सभा का जिला संयोजक, का. सुभाष चन्द्र को संयोजक, का. रामधीरज चौधरी को किसान सभा का जिला संयोजक और का. विफईराव को खेत मजदूर यूनियन का जिला संयोजक घोषित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला सचिव का. अशर्फीलाल ने कहा कि समूचा देश अनगिनत चुनौतियों, मंहगाई, गरीबी, रोजगार के संकट से गुजर रहा है। ऐसे हालात में पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों और उपेक्षित समाज के हक हकूक के लिये संघर्ष तेज करना होगा।
भाकपा के विस्तारित बैठक में मुख्य रूप से का. रामशंकर, राम दयाल, मिसलावती, सरोज, खुशबू, तुलसीराम, परशुराम, कृष्णा प्रसाद, राम उजागिर, रामधीरज, गजाधर आदि शामिल रहे।