नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम ने किया उद्घाटन
बहराइच 22 जुलाई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव, अधि.अभि. ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत सिन्हा व अवर अभियन्ता डी.एन. सिंह, उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड, निर्माण खण्ड-4 चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी, एनआईसी का स्टाफ मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि क्रिटिकल गैप योजना अन्तर्गत कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा रू. 95.00 लाख की लागत से विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का निर्माण किया गया है। जबकि रू. 6.12 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड, निर्माण खण्ड-4 (यू.पी.एस.आई.सी.) द्वारा नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में कांफ्रेंसिंग टेबल, टी.वी. कैबनेट एवं कैमरा स्टैण्ड टेबल इत्यादि सुविधाएं विकसित की गई हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः