महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। आज दिनांक 20 जुलाई 2026, दिन सोमवार को अयोध्या धाम में ‘विश्व संयुक्त नारी शक्ति सेना’ के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय रागिनी सिंह महिला औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नारिवंदन सम्मान समारोह’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम ‘सनातन धर्मध्वजा रक्षक राम राज्य स्थापनाअर्थ अयोध्या धाम तीर्थ समग्र विकास परिषद’ द्वारा आयोजित किया गया था। समारोह का मुख्य उद्देश्य ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ और ‘आत्मनिर्भर नारी, आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्र के साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उन्हें समाज में उचित सम्मान प्रदान करना है। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रागिनी सिंह उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं संस्थापक राजा अशोक सिंह ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता 108 राज कुमार दास जी महाराज (संरक्षक एवं महंत, रामभरोसा मंदिर, अयोध्या) ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य कलावती पाण्डेय ने अपने विचार रखे। महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा आयोजन उद्घाटन समारोह में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षणों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही, महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से ‘नारिवंदन सम्मान’ समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वागतक के रूप में श्रीमती गुड़िया त्रिपाठी, रागिनी सिंह, साध्वी रेखा जी, रूबी सोनी,आशा मिश्रा और गीता मिश्रा सहित ‘संयुक्त नारी शक्ति सेना’ की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।