महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। काशी के महान संत और अद्वैत वेदांत के विश्वविख्यात आचार्य, परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आज अयोध्या आगमन हुआ। उनके इस पावन आगमन पर स्थानीय स्तर पर भव्य स्वागत और अभिनंदन की व्यापक तैयारियां की गईं।
इस अवसर पर पार्षद कृष्ण गोपाल और कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ सपा नेता श्री रामप्रताप यादव ‘लड्डू लाल’ के नेतृत्व में संतों का हार्दिक स्वागत किया गया। पार्षद कृष्ण गोपाल यादव के माध्यम से जगद्गुरु के प्रति सम्मान प्रकट किया गया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।