मानस मर्मज्ञ/वरि. कवि डॉ. शिवनाथ सिंह के जन्म दिवस पर भव्य काव्योत्सव संपन्न 

मानस मर्मज्ञ/वरि. कवि डॉ. शिवनाथ सिंह के जन्म दिवस पर भव्य काव्योत्सव संपन्न

 

रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच भारत की हरियाणा इकाई द्वारा मंच संस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह ‘शिव’ के 70वें जन्म दिवस पर भव्य काव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता दीपा शर्मा रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कवि कैप्टन जगदीश चंद्र पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड इकाई) की वाणी वंदना से हुआ।

डा. शिव के मुख्य आतिथ्य में समारोह का कुशल संचालन डॉ आभा गुप्ता इंदौर , दीपा शर्मा फ़रीदाबाद और कवि राम बहाल वाराणसी ने किया।

काव्य सम्मेलन में जिन साहित्यकारों ने काव्य पाठ के साथ डा. शिव को जन्मदिन की बधाइयां शुभकामनाएं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना के साथ प्रस्तुत किया, उनमे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन डॉ सरोज सिंह, संरक्षक और प्रशासक यमराज मित्र डॉ सुधीर श्रीवास्तव, गोण्डा , संगठन मंत्री डॉ.शिव कुमार सिंह शिव, उपाध्यक्ष आर एम लाल, महामंत्री सी एल सिंह, सुरेश चौधरी, खालिद हुसैन सिद्दीकी, सुखराम शर्मा, राम राज भारती, मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, किरण कुमार, रामजी लाल, अविनाश खरे, डॉ संजीदा खानम, महेंद्र भट्ट, दीपा शर्मा , त्रिलोक चंद सेन, किरण अग्रवाल, सी एल दीवाना, राम बहाल सिंह, संध्या श्रीवास्तव साँझ, किरण कुमारी,अवधेश श्रीवास्तव, अरुण प्रताप, लतेलिन लता प्रधान छतीसगढ़ के अलावा देश-विदेश के अनेक साहित्यकारों ने अपने गीत, गजल, सोहर, छंद एवं मुक्तकों से माध्यम भाव- विभोर करते हुए जन्मदिवस समारोह को काव्य महोत्सव में बदल दिया। डॉ शिव कुमार सिंह ने काव्य पाठ करने वाले सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहने पर जोर देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सुधीर श्रीवास्तव ने अनुशासन और जिम्मेदारी का आवाहन किया।आयोजन की महत्ता पर सरोज सिंह, मंजू दलाल, दिलीप कुमार शर्मा आदि ने प्रकाश डालते हुए आयोजकों दीपा शर्मा उजाला, त्रिलोक चंद्र सेन एवं हरियाणा इकाई के पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए बधाइयां शुभकामनाएं प्रेषित की।

दीपा शर्मा उजाला ने सहयोग प्रदान करने हेतु संस्थापक सहित सभी केंद्रीय और प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारियों, सम्मानित सदस्यों को साधुवाद किया। कार्यक्रम 7 बजे से रात 12 बजे तक चला.

भव्य आयोजन की सफलता से अभिभूत डा. शिव ने आयोजकों और सभी उपस्थित साहित्यिक विभूतियों के प्रति भावुकता के बीच कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए मंच को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने के सतत संकल्प का आश्वासन देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

अंत में वरिष्ठ कवि ईश्वर चंद्र विद्यावाचस्पति ने आयोजन के परिप्रेक्ष्य में प्रकाश डालते हुए डा.शिव को जन्म दिन की बधाइयां शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आयोजन के विराम की घोषणा की।