विकास कार्यों की खुद निगरानी कर मिसाल पेश कर रहे हैं अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल….
नगर पंचायत में विकास की रफ्तार तेज, निर्माण कार्यों का लगातार कर रहे निरीक्षण……
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती (बनकटी) नगर पंचायत बनकटी के विकास कार्यों को गति देने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष प्रतिनिधि ई. अरविंद पाल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान तभी बनती है, जब वह स्वयं विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करे और उनकी प्रगति पर नजर रखे।
इसी सोच के साथ ई. अरविंद पाल नियमित रूप से नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। वह अपनी टीम के साथ निर्माण स्थलों पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते हैं।
वर्तमान में नगर पंचायत में छठ घाट निर्माण, स्टेडियम निर्माण, नाली-नाला निर्माण, सड़क निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। इन सभी कार्यों की वह स्वयं निगरानी कर रहे हैं, जिससे विकास योजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
नगर पंचायत के विकास को नई दिशा देने की उनकी कार्यशैली और लगातार कुछ नया करने की सोच उन्हें एक सक्रिय एवं समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि विकास कार्यों के प्रति उनकी गंभीरता और नियमित निगरानी से नगर पंचायत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा ।