अयोध्या । चक्रवर्ती सम्राट दशरथ महल से निकली भव्य रथ यात्रा, भक्तों में दिखा उत्साह

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या स्थित ऐतिहासिक चक्रवर्ती सम्राट दशरथ महल से आज भगवान की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य ने श्रद्धालुओं को रथ यात्रा के महत्व और महिमा से अवगत कराया।
भक्तों के कल्याण के लिए प्रभु का भ्रमण महंत स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य ने बताया कि आज भगवान स्वयं रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले हैं। उनका उद्देश्य अपने भक्तों के बीच जाकर उनके सुख-दुख को जानना और भक्तों के दुखों का निवारण करना है। उन्होंने कहा कि जो भक्त रथ पर सवार प्रभु के दर्शन करते हैं, उनके सभी पाप मिट जाते हैं और वे प्रभु के धाम में जाने के अधिकारी बन जाते हैं।
रथ यात्रा का आध्यात्मिक महत्व
महंत ने आगे कहा कि आज के दिन भक्तों के लिए यह एक सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे रथारूढ़ भगवान का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्ति भाव में डूबकर पुण्य लाभ अर्जित करें। नगर में निकाली गई इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे भक्तिमय माहौल के साथ प्रभु के जयकारे लगाते हुए नजर आए।