परिवार न्यायालय कु0 आराधना रानी ने किया पौधा-रोपड़ , एक पेड़ माँ के नाम

परिवार न्यायालय कु0 आराधना रानी ने किया पौधा-रोपड़ , एक पेड़ माँ के नाम

माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत “वृक्षारोपड़ महायज्ञ, 2026” कार्यक्रम दिनांक 12-07-2026 को वन विभाग के सहयोग से तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में जनपद न्यायालय परिसर, बस्ती में आयोजित हुआ।

उक्त अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कु0 आराधना रानी, अपर जिला जज प्रथम श्री कमलेश कुमार, अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश(एस.सी./एस.टी. एक्ट) श्री राम करन यादव, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र गुप्ता, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट श्री अनिल कुमार-XIV, विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट श्री प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम श्री विराट शिरोमणि, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संदीप, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राज बाबू, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री देवेन्द्र कुमार-प्रथम, प्रथम अपर सिविल जज (सी0डी0) श्री अभिषेक जायसवाल-प्रथम, ग्राम न्यायाधिकारी हर्रैया श्री संदीप मणि, ग्राम न्यायाधिकारी भानपुर डॉ प्रवीन सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्री तनय आकाश, सिविल जज (जू0डी0), खलीलाबाद आभा रानी, अपर सिविल जज (जू0डी0) पंचम सुश्री सत्यभामा कौशिकी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीग गण समेत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, बस्ती श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं कर्मचारीगण ने तथा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल एवं पराविधिक स्वयं सेवकों ने पौधा-रोपड़ कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।