पटेल एस.एम.एच हास्पिटल के 11 छात्रों का फार्मासिस्ट पद पर चयन

पटेल एस.एम.एच हास्पिटल के 11 छात्रों का फार्मासिस्ट पद पर चयन

चयनित छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

11 छात्रों का चयन पटेल एस.एम.एच हास्पिटल के लिये गौरव का क्षण-डा. ए.के. चौधरी

बस्ती। पटेल एस.एम.एच हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा के 11 छात्रों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद पर हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों का कॉलेज सभागार में प्रतिभा सम्मान के रूप में सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. चौधरी ने अभिषेक चौधरी, राम दयाल चौधरी, विजय वरूण, विजय पाल चौधरी, सुभाष चन्द्र शर्मा, स्वीटी सिंह, शशिधर वर्मा आदि को पुरस्कृत करते हुये कहा कि यह पटेल एस.एम.एच हास्पिटल के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होने चयनित फार्मासिस्टों से कहा कि मानव सेवा का जो अवसर उन्हें मिला है पूरी निष्ठा के साथ उसका पालन करें। चिकित्सा का क्षेत्र पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाने का मानवीय माध्यम है।

हास्पिटल के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि आरम्भ से ही बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि छात्र निरन्तर चयनित हो रहे हैं । इसका श्रेय छात्रों के साथ ही समर्पित शिक्षकों को है।

निदेशक डा. आलोक रंजन ने कहा कि पटेल एस.एम.एच हास्पिटल में शासन के दिशा निर्देश का पूरा पालन कराया जाता है। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में छात्रों को चयन का अवसर मिले। इससे और बेहतर करने की क्षमता बढी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. राजेश पटेल, डा. दिनेश सिंह कुशवाहा, डा. जी.सी. वर्मा, डा. हिमांशी वर्मा, रंजीत रंजन, विजय प्रकाश वर्मा, राम पूरन चौधरी, शिव प्रसाद चौधरी, अमरेश वर्मा, उमा दूबे, कृष्ण चन्द्र, वर्तिका शुक्ल, शिवानी दूबे के साथ ही पटेल एस.एम.एच हास्पिटल आदि ने चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन किया। संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने किया।