भाजपा नगर मण्डल की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

भाजपा नगर मण्डल की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

बस्ती। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, पर नगर मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, जनसम्पर्क अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा जी, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द उर्फ नन्हें भइया जी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजन मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण भारती, नगर प्रभारी दिव्य प्रकाश, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, डब्बू श्रीवास्तव, महेंद्र सोनी , विजय कुमार श्रीवास्तव , अशोक कुमार श्रीवास्तव, विजय ओझा, पूजा अग्रहरि, संजय गुप्ता, संदीप कनौजिया, अरविंद चौधरी , रवि शर्मा ‘आईटी’, अजीम अहमद, रवि शर्मा, अशोक पाण्डेय के साथ ही नगर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा के संदेश से जन-जन को जोड़े और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में सहयोग करे।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।