जनपद में स्थापित किये गये 07 हज फैसिलीटेशन सेन्टर
हज-2027 हेतु आनालईन आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जुलाई
बहराइच 04 जुलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई, 2026 निर्धारित है। हज यात्रियों की सुविधा के लिए जनपद में 07 हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर स्थापित किये गये हैं। प्रत्येक सेन्टर हेतु अनुदानित मदरसों के 02-02 कार्मिकों को नोडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री खालिद ने बताया कि स्थापित सेन्टरों पर इच्छुक हज आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन व प्रपत्रों को अपलोड कराये जाने की सुविधा प्रदान की जायेगी।
श्री खालिद ने बताया कि मदरसा अलमरकजुल इस्लाम दारूल फिक्र, दरगाह रोड, बहराइच के लिए शहाबुद्दीन मो.न. 9838394369 व सनाउद्दीन खाँ मो.न. 7618858710, मदरसा दारूल उलूम मसूदिया मिस्बाहिया सलारगंज के लिए मो. आरिफ मो.न. 9450258551 व एतरामुल हक मो.न. 9838246628, मदरसा जामिया अशरफिया मसूदुल उलूम, छोटी तकिया के लिए मुजफ्फर अली मो.न. 9900654804 व मो. तफजील मो.न. 9670037153, मदरसा अशरफिया कादरिया मोईनुल उलूम, माधौपुर फखरपुर के लिए जाकिर अली कादरी मो.न.9721039303 व मो. अमन मो.न. 9648218088, मदरसा अजीजुल उलूम, नानपारा के लिए मो. रफीक मो.न. 9450751474 व मो. सुरखुरू रजा मो.न. 8090156286, मदरसा दारूल उलूम अशरफिया हशमतुर्रजा, महराजगंज, महसी के लिए मो. वकील मो.न. 9670199331 व अनवार अशरफ मो.न. 8601579518 तथा मदरसा उस्मानिया इस्लामिक स्कूल, कैसरगंज के लिए सिराजुल हक मो.न. 9125005800 व अबसार अहमद मो.न. 9839049920 को नाडल की जिम्मेदाी सौपी गई है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः