सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल द्वारा कुसौरा चौराहे पर निशुल्क मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन, 200 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल द्वारा कुसौरा चौराहे पर निशुल्क मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन, 200 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

 

बस्ती: सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल, महरीपुर द्वारा शनिवार को कुसौरा चौराहा स्थित पावर हाउस हनुमान मंदिर परिसर में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, नेत्र जांच, महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच एवं परामर्श, हड्डी एवं जोड़ रोगों की जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी।

शिविर में डॉ. हनुमान सिंह (लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. ज्योति सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. कीर्ति सिंह (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. बी.के. पाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. के.बी. सिंह (जनरल फिजिशियन) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

अस्पताल के संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।