
बस्ती जून हर्रैया थाना क्षेत्र में महाराजगंज पेट्रोल पंप और विहरा गेट के बीच नेशनल हाईवे के डिवाइडर में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई है
मृतक की पहचान नारायनपुर तिवारी गांव निवासी जयप्रकाश मिश्र उर्फ बुद्धू के रूप में हुई है सूचना मिलते ही हरैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।