नीट परीक्षा में उपस्थित एवं अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का विवरण
बहराइच 21 जून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, उच्चतर शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आयोजित Re-NEET-UG-2026 परीक्षा में परीक्षा केन्द्रवार उपस्थित एवं अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है। परीक्षा केन्द्र आज़ाद इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 364, आर्य कन्या इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 225, राजकीय इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 349, महाराज सिंह इण्टर कालेज में 389 के सापेक्ष 368, महिला पी.जी. कालेज में 648 के सापेक्ष 614, राजकीय बालिका इण्टर कालेज में 360 के सापेक्ष 342, तारा महिला इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 223 तथा परीक्षा केन्द्र किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 792 के सापेक्ष 744 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः