संगठन की मजबूती व जनसंपर्क अभियान पर सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में मंथन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। सवर्ण समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक नियावां रामपथ स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, पार्टी की आगामी गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को गति देने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जमीनी स्तर पर जुटने का आह्वान किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीरेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉ. धर्मेन्द्र सिंह और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मपाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार सिंह, अयोध्या जिला अध्यक्ष डॉ. अखिलेश्वर चौबे, अयोध्या जिला उपाध्यक्ष भानू प्रकाश श्रीवास्तव तथा अयोध्या महानगर अध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में जिला नेतृत्व ने सभी का आभार व्यक्त किया।