विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण,जनपदवासियों से की अपील
“एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने का दिया संदेश
पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों को बताया अमूल्य
जितेन्द्र पाठक
संत कबीर नगर, । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित रखें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष “एक पेड़ मां के नाम” थीम के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे स्वयं वृक्षारोपण करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।