बस्ती थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 123/2026 धारा 69,352,351(3)BNS से सम्बंधित अभियुक्त जुबेर पुत्र तौहिद अहमद निवासी रानी जोत मसकनवा थाना छपिया जिला गोंडा उम्र 32 वर्ष को दिनांक 27.5.2026 को भानपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है आपको बताते चलें कि दिनांक 26.5.2026 को आवेदिका / पीडिता द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा0पत्र दिया गया कि अभियुक्त जुबेर अहमद पुत्र तौहिद अहमद निवासी ग्राम मसकनवा,थाना स्वामीनरायन छपिया ,जनपद गोण्डा जो 03 बच्चों का पिता है उसके द्वारा पीडिता को अपना नाम अजय ( हिन्दू) बताकर फोन पर बात करके शादी करने के लिए कहने लगा तथा वर्ष 2024 दिसम्बर में उत्तराखण्ड हरिद्वार में शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सोनहा पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 69, 352, 351(3)BNS पंजीकृत किया गया । थाना सोनहा पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को आज दिनांक 27.5.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।