मिशन शक्ति 5.0 के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 

बेटी की हत्या कर फरार हुआ अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

थाना महुली पुलिस की तत्परता से आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय थाना महुली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना महुली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 202/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सिरपत प्रसाद पुत्र दुर्विजय निवासी ग्राम जिगिना को पुलिस टीम ने मैनसीर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया गया।

मामले के संबंध में बताया गया कि वादिनी ने 21 मई 2026 को थाना महुली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसकी पुत्री की हत्या कर घर में ताला बंद कर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता और महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दशरथ कुमार, हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज, हेड कांस्टेबल आनन्द दूबे, कांस्टेबल शुभम कुमार, कांस्टेबल सुदीप कुमार और कांस्टेबल अरविन्द कुमार शामिल रहे।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।