आद्याशरण चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजबल्लभ सिंह महामंत्री घोषित

आद्याशरण चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजबल्लभ सिंह महामंत्री घोषित

सोषित समाज दल के राष्ट्रीय सम्मेलन में राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों पर विमर्श

बस्ती। सोषित समाज दल का दो दिवसीय 21 वां राष्ट्रीय सम्मेलन बड़ेवन के निकट स्थित एक रेस्टोरेन्ट के सभागार में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक स्थिति, युद्ध के बीच उभरी स्थितियों पर व्यापक विमर्श किया गया। वक्ताओ ने सोषित समाज दल के उद्देश्य को विस्तार से रखा। अधिवेशन के दूसरे सत्र में रामविलास पासवान की देख रेख में राम विलास प्रसाद की देख रेख में 22 वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। सर्व सम्मत से पूर्व न्यायाधीश आद्याशरण चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम प्रवेश यादव पूर्व मुखिया, मुकेश प्रसाद उपाध्यक्ष, राजबल्लभ सिंह महामंत्री, विनोद कुमार, लौटन प्रसाद राष्ट्रीय मंत्री, वृजनन्दन सिंह कोषाध्यक्ष घोषित किये गये।

इसके साथ ही अखिलेश्वर प्रसाद, राकेश कुमार, ओम प्रकाश कटियार, केदारनाथ भाष्कर सदस्य चुने गये। यह जानकारी देते हुये महामंत्री राजबल्लभ सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के अनेक राज्यों के प्रतिनिधियों, सदस्यों ने हिस्सा लिया।