समाजवादी पार्टी के सांसद ने प्रधानमंत्री पर किया अभद्र टिप्पणी महिलाओं ने प्रदर्शन कर व्यक्त किया आक्रोश
समाजवादी पार्टी सांसद राजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक भाषा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज शहीद स्मारक से धरना स्थल तक सैकड़ो महिलाओं ने भाग लेकर प्रदर्शन करते हुए रोश व्यक्त किया प्रदर्शन में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और रोश नारों के साथ “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” “सपा सांसद माफी मांगो माफी मांगों” “अखिलेश यादव शर्म करो” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का अपमान नहीं सहा जाएगा सपा सांसद जी को माफी मांगनी पड़ेगी इस तरह की टिप्पणियां से समाज में नकारात्मक फैलती है महिलाओं ने एकजुट होकर दिखाया कि प्रधानमंत्री जी का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा इस विरोध प्रदर्शन में जिला संयोजक महिला मोर्चा सोनी श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष हेमा निगम डिम्पल जैन जिला मंत्री प्रियंका रावत एकता जायसवाल उर्मिला शुक्ला अर्चना मिश्रा पुष्पा चौधरी मोहिनी सोनी डॉ अभिलाषा वर्मा ज्योति सिंह सुषमा चौधरी निशा शर्मा पूनम अग्रवाल नंदनी मिश्रा मीरा श्रीवास्तव रोली सोनी अन्य महिलाएं उपस्थित रही