श्री गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज के शिष्य शिवम ने हासिल किए 93.4 प्रतिशत अंक

 

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 14 मई : हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सानिध्य में भारतीय शिक्षा समिति द्वारा संचालित विद्यालय बाबा श्रवण नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल खजान मेहला ने बताया कि कुल 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी अच्छे अंकों द्वारा उत्तीर्ण रहे। इनमें से 13 परीक्षार्थियों ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम अंकित किया। छात्र शिवम जो कि श्री गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज का शिष्य ने 93.4%, दीपांशु ने 92.6%, नेहा 92.6%, चंद्रपती 92%, शिव 90%, सृष्टि 88.8%, लखविंद्र सिंह 87.6%, सिमरनजीत कौर 83.8%, हर्षिता 83.6%, लवकुश ने 83%, जय नंद कुमार 82.8%, हरि कृष्ण 81.8 व प्रदीप ने 81% अंक प्राप्त किए है। प्रबंधन समिति के सचिव भूषण गौतम ने कहा कि शिक्षा ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, जिससे जीवन में सफलता मिलती है। महंत रविंद्र पुरी जी महाराज,श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज व महंत विश्वनाथ गिरि जी महाराज ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।