छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन की स्थिति को स्वयं देख सकते हैं छात्र-छात्राएं
बहराइच 14 मई। जनपद बहराइच के समस्त शिक्षण संस्थाओं में समस्त वर्गों के पूर्वदशम कक्षा 9 व 10, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11 व 12 एवं उच्च स्तर के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित आवेदन-पत्र की स्थिति (स्टेटस) को उनकी लॉगिन पर प्रदर्शित कर दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विभागीय लिंक https://scholarship.up.gov.in/status2526.aspx परअपने रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्मतिथि के माध्यम से देख सकते हैं। निदेशालय स्तर से यह भी अवगत कराया गया है कि जिन छात्रों के ट्रांजेक्शन फेल हुए हैं उनकी धनराशि नियमानुसार राजकोष में जमा किये जाने के निर्देश हैं। शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आवेदन-पत्र की यथास्थिति से अवगत कराने में सहयोग प्रदान करें।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः