97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्या मंदिर रामबाग के प्रिंस राव जिला टॉपर

97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्या मंदिर रामबाग के प्रिंस राव जिला टॉपर

 

सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के सीबीएसई बोर्ड की कक्षा द्वादश का परीक्षा परिणाम आज घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विद्यालय के छात्र प्रिंस राव ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अथर्व शुक्ला ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा आराध्या ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त दुर्गेश कुमार, अंजनी पांडेय, प्रांजल पटेल, अंशिका वर्मा, शशांक मिश्रा, विशेष पटेल सहित अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।

विद्यालय परिवार में परीक्षा परिणाम को लेकर हर्ष का वातावरण रहा। विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी सहित प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह एवं सभी आचार्यों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा आचार्यों के मार्गदर्शन को दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित शैक्षिक वातावरण का प्रमाण है।