उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बने बृजेश कुमार त्रिपाठी

• अधिवेशन में संगठन का हुआ विस्तार, मजबूती पर दिया बल।
• ब्लाक संसाधन कुदरहा पर आयोजित हुआ अधिवेशन
कुदरहा, बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई कुदरहा का अधिवेशन एवं नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को बीआरसी सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक अमित सिंह, मुरलीधर वर्मा व जिला प्रचार मंत्री एवं चुनाव अधिकारी अखिलेश पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मत से बृजेश कुमार त्रिपाठी को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया।
          अधिवेशन में संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। डा अनुप कुमार सिंह को मंत्री, विजय गिरी व चंद्रशेखर त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केके मौर्या को कोषाध्यक्ष, किरन सिंह, ममता देवी, ज्योति पाल, नीतू मौर्य को महिला उपाध्यक्ष, अभिषेक दुबे को लेखाकार एवं सत्येंद्र नाथ मिश्र को आय-व्यय निरीक्षक निर्विरोध निर्वाचित किया गया। संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाया  और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन गिरिजेश चौधरी ने किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर सदैव खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उसे शिक्षक हित में कम में कदम मिलाक सदैव चलने के लिए तैयार रहूंगा।
       कार्यक्रम में इं. आलोक त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, सनद पटेल, नरोत्तम सिंह राहुल कुमार, नीरज पांडेय, सुरेंद्र चौधरी, तसौवर हुसैन, डा गिरजेश चौधरी, अभिनव कश्यप, अभय यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।