जिले के 09 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा

जिले के 09 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा

21 मई को प्रथम बेला में सम्पन्न होगी लिखित परीक्षा

बहराइच । परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 21 मई 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले 3184 परीक्षार्थियों के लिए जनपद में 09 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये गये हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये है। अपर जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार को नोडल अधिकारी (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि 480 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र किसान महाविद्यालय हेतु प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार महसी हरिशंकर पटेल को स्टैटिक व एसडीएम पयागपुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी प्रकार 384 परिक्षार्थियों के लिए राजकीय इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार मिहींपुरवा ब्रम्हादीन को स्टैटिक व एसडीएम मिहींपुरवा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। 384 परिक्षार्थियों के लिए राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या मधु यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार नानपारा अक्षय पाण्डेय को स्टैटिक व एसडीएम नानपारा को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 240 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन कुमारी यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार पयागपुर सौरभ सिंह को स्टैटिक व तहसीलदार महसी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

इसी प्रकार 240 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र तारा महिला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या अंजू उपाध्याय को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार सदर पी.पी. गिरि को स्टैटिक व एसडीएम न्यायिक कैसरगंज श्रीमती पूजा चौधरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 384 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र महाराज सिंह इण्टर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रकाश गुप्ता को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार मिहींपुरवा राजदीप यादव को स्टैटिक व एसडीएम सदर लालधर सिंह यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 384 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य जसवन्त सिंह को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार नानपारा हर्षित पाण्डेय को स्टैटिक व प्रभारी तहसीलदार नानपारा शेलेश कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 400 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र आज़ाद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्या मनोज कुमार पाण्डेय को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार कैसरगंज को स्टैटिक व एसडीएम महसी को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 288 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर के लिए प्रधानाचार्य मो. रऊफ अहमद को केन्द्र व्यवस्थापक, नायब तहसीलदार कैसरगंज सुरेन्द्र वर्मा को स्टैटिक व एसडीएम कैसरगंज को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः