मार्ग दुर्घटना में मां के मौत के बाद बेटे की मौत

कुदरहा, बस्ती। देवी पाटन से दर्शन कर मोटरसाइकिल से घर लौट रही मां- बेटा को सामने से आ रही बाइक ने सामने से ठोकर मारने के मामले में मां की मौत के बाद गोरखपुर में बेटे की भी मौत हो गयी। मृत्यु की सूचना गांव में पहुंचे ही कोहराम मच गया।
        लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुर उर्फ शुक्तलपुरा गांव  निवासी शनिवार की देर रात 32 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा पुत्र स्व बुद्धिराम अपने 61 वर्षीय माता आरती देवी के साथ देवीपाटन दर्शन करने गये थे। देर रात कुदरहा बाजार पहुंचे  और वहां रखे मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। चकिया गांव के पास रामजानकी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि धनघटा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही मोटर सवार तीन युवकों ने सामने से ठोकर मार दिया। जिसमें गंभीर रुप से दोनों घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा (बनहरा) पहुचाये। वहां इलाज के दौरान आरती देवी की मौत हो गयी थी। जब कि मनोज विश्वकर्मा का उपचार चल रहा है। जिनकी देर शाम मौत हो गयी। गांव में मातम छा गया।
      मनोज तीन भाई में सबसे बड़े थे। इनके अभी कोई संतान नही है। दूसरे स्थान के भाई कुलदीप की तीन वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गयी थी। छोटा भाई प्रदीप जो गुजरात में रहकर निजी कंपनी में काम करता है। वह भी घर आ रहा है।