विमला ज्ञान साहित्य मंच का पुर्नगठन, अभय अध्यक्ष, शिव संयोजक, आर. एम. लाल मार्गदर्शक मनोनीत 

विमला ज्ञान साहित्य मंच का पुर्नगठन, अभय अध्यक्ष, शिव संयोजक, आर. एम. लाल मार्गदर्शक मनोनीत

 

गोण्डा (उत्तर प्रदेश): माता-पिता/सास-ससुर की स्मृतियों को जीवंत रखने के उद्देश्य से संचालित विमला ज्ञान साहित्य मंच का पुर्नगठन किया गया है।

संस्थापिका अंजू श्रीवास्तव की सहमति से नव मनोनयन की घोषणा करते हुए संरक्षक यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि नयी कार्यकारिणी में आचार्यकुल उ. प्र. के ट्रस्टी/कवि अभय ज्योति ‘जिज्ञासु’-अध्यक्ष, आचार्यकुल उ. प्र. के प्रभारी/वरिष्ठ कवि डा. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ – संयोजक और वरिष्ठ कवि आर. एम. लाल – मार्गदर्शक पद पर मनोनीत किया गया है।

उपरोक्त मनोनयन पर आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अवधी सम्राट इंद्रेश भदौरिया, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह, महासचिव छोटे लाल सिंह, संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह ‘शिव’, मीडिया प्रभारी राम-लखन वर्मा, कैप्टन जगदीश चंद्र पाण्डेय, वरिष्ठ व्यंग्यकार/गजलकार खालिद लखनवी, डा. शशिकला अवस्थी, नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के संस्थापक डा. ओमप्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’, डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’, डा. कृष्ण कांत मिश्र, ईश्वर चंद्र विद्या वाचस्पति, ओम प्रकाश द्विवेदी ‘ओम’, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, अनिल राही, दीपा शर्मा, निवेदिता सिन्हा, डा. विजय लक्ष्मी ‘अनाम’, डा. राजीव रंजन मिश्र डा. शिखा गोस्वामी ‘निहारिक’, शशिकला श्रीवास्तव, चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा ‘अकिंचन’, डा. विजय प्रताप शाही, कुंदन वर्मा ‘पूरब’, दि ग्राम टूडे प्रकाशन के समूह संपादक डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, फर्स्ट एडिटर के संपादक कलीम खान, उप संपादक कपिल कांत श्रीवास्तव, संदौली टाइम्स के उपसंपादक/कवि प्रदीप सारंग, दस्तक प्रभात के संपादक प्रभात वर्मा, वरिष्ठ कवि राजाराम भारती, त्रिलोक चंद्र सेन सहित अनेक साहित्यिक विभूतियों/संपादकों /पत्रकारों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नयी कार्यकारिणी नयी उर्जा के साथ मंच को नव आयाम की ओर ले जाने की दिशा में अपने सार्थक/सारगर्भित प्रयासों से अपनी उपादेयता साबित करने में समर्थ होगी।