अब पंचायत से संसद तक पहुंचेंगी महिलायें- रंजना सिंह

अब पंचायत से संसद तक पहुंचेंगी महिलायें- रंजना सिंह

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की नेता और सभासद रंजना सिंह ने महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू कराये जाने की दिशा में पहल का स्वागत करते हुये कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों का फल है कि अब आधी दुनियां पंचायत से लेकर देश की संसद तक पहुंचेगी।

सभासद रंजना सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि मुझ जैसी घरेलू महिला पर पार्टी और सरकार ने जो विश्वास जताया है उसे हम निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करुंगी। श्रीमती रंजना ने कहा रुधौली नगर पंचायत के हर अधूरे कार्य पूरा करने का प्रयास करुंगी । उन्होने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ , पूर्व सांसद असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विवेकानंद आदि के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा ने सदैव महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने का अवसर दिया है।