स्कूल रेडिनेस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में स्कूली एक्टिविटी पर दिया जोर

स्कूल रेडिनेस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में स्कूली एक्टिविटी पर दिया जोर

कुदरहा:: बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक संसाधन केंद्र कुदरहा के सभागार में कक्षा एक और दो में शिक्षण कार्य करने वाले नोडल अध्यापकों का एक दिवसीय स्कूल रेडिनेस एवं रेमेडिएशन सेमिनार आयोजित किया। नींव से विकास, विस्तार से समृद्धि और सुदृढ़ीकरण की ओर बढ़ते कदम की भावना पर आधारित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोंड ने की, बीइओ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेमिनार का शुभारंभ किया।उन्मुखीकरण सेमिनार के प्रथम सत्र की शुरुआत कुदरहा निपुण सेल नोडल ऋषभ पाण्डेय ने की उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों की मजबूत नींव तैयार कर उनके विकास, विस्तार, समृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संदर्भदाता के रूप में एआरपी अंकित सिंह ,शालू सिंह, रामगोपाल यादव, संजय पांडेय जैनेंद्र सिंह रहे।। सेमिनार दो पालियों में आयोजित हुआ जिसमें 117 विद्यालयों से 225 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों के पोस्ट टेस्ट एवं फीडबैक से सम्पन्न हुआ।