बस्ती, 10 अप्रैल। शुक्रवार को शास्त्री चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी एवं शहर अध्यक्ष शौकत अली नन्हू ने संयुक्त रूप से किया।
जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री तत्काल माफी मांगें और अपने बयान वापस लें।
शहर अध्यक्ष शौकत अली नन्हू एवं वरिष्ठ नेता गिरजेश पाल ने भी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा संवैधानिक पद की गरिमा के विपरीत है और ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
बताया गया कि यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
कार्यक्रम में अनिल भारती, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष प्रशांत पाठक, शोभित चौधरी, प्रेम सागर पाठक, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, अवधेश सिंह, लालजीत पहलवान, सुनील पांडेय, शुभम गांधी, मोहम्मद अशरफ, दिलीप श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ल, दूधनाथ पटेल, राम बहादुर सिंह, उमेश उपाध्याय, आनंद कुमार निषाद, बृजभान कन्नौजिया, राहुल मद्देशिया, राम प्रीत दुसाध, मंजू पांडे, इम्तियाज अहमद, अमित कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।