पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
आज दिनांक 09.04.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विदित हो कि महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS) में आयोजित क्राइम सीन मैनेजमेंट के 06 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम बैच-2 में दिनांक 19.01.2026 से प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा में उन्होंने प्रदेश के 75 जनपदों से आए प्रतिभागियों के मध्य सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए A+ ग्रेड अर्जित किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।