पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ प्रबंधन , संगठन मजबूती पर जोर

पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ प्रबंधन , संगठन मजबूती पर जोर

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया उद्घाटन, विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

बस्ती। बुधवार को जनपद के रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र के आदमपुर मंडल स्थित एक मैरेज हॉल के सभागार में पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, वहीं मंडल अध्यक्ष गिरजेश यादव ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बूथ प्रबंधन के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि बूथ ही पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है और इसकी मजबूती से ही चुनाव में विजय सुनिश्चित होती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बताया कि बीते 12 वर्षों में केंद्र तथा 9 वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा करोड़ों लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है।

चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि बदलते डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से अपडेट रहना आवश्यक है। कार्यक्रम में परमानन्द पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, मनोज कुमार सोनी, गौरव वर्मा, गिरजेश कुमार मिश्र, संजय कुमार गौड़, राम बुझारत सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, ऋषभ सिंह, राजाराम जायसवाल, महेन्द्र गुप्ता, श्रीमती पूजा गौंड, काजल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन प्रशांत सिंह ने किया।