एसडीजी इंटर कॉलेज भुवनपुर में भव्य समारोह गोल्ड मेडल से नवाजे गए होनहार

मेधावी छात्रों का सम्मान:

एसडीजी इंटर कॉलेज भुवनपुर में भव्य समारोह गोल्ड मेडल से नवाजे गए होनहार

शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसडीजी इंटर कॉलेज भुवनपुर कप्तानगंज में सोमवार को भव्य रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राम औतार वर्मा ने विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित करते हुए कहा कि अनुशासन मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमन चौधरी एवं प्रबंधक विजय चौधरी ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताई। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।समारोह ने न केवल छात्रों का उत्साहवर्धन किया बल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण को भी मजबूती प्रदान की।