स्तुति पाण्डेय का पीसीएस अधिकारी पद पर चयन पर प्रसन्नता
बस्ती। बस्ती सदर विकासखण्ड के ताडीजोत गांव निवासी दिनेश पाण्डेय की पुत्री स्तुति पाण्डेय का चयन पीसीएस अधिकारी पद पर हुआ है। स्तुति पाण्डेय की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग एवं इंटरमीडिएट तक की शिक्षा बस्ती में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में हुई ।
स्तुति पाण्डेय के पीसीएस की तैयारी बड़े भाई अभिषेक पाण्डेय ब्रांच मैनेजर के मार्गदर्शन में हुई । स्तुति पाण्डेय का पीसीएस में चयन होने का श्रेय मुख्य रूप से बस्ती जिले के विकासखंड बनकटी के खण्ड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला, एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल, ग्राम सचिव प्रदीप गुप्ता राम प्रकाश सिंह अर्चिता दुबे ज्योति , प्रमोद मिश्रा है। इनके पिता दिनेश पाण्डेय भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता और माता गृहणी है । स्तुति पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा उदय राज पाण्डेय, गुरूजनों और दादी , माता पिता और परिजनों को दिया। स्तुति पाण्डेय के चयन पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक विनय शुक्ला और प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र पाण्डेय क्षेत्र के कन्हैया लाल गुप्ता, सुभाष गुप्ता एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।