हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में होंगे कार्यशाला के प्रतिभागी-परिवहन मंत्री

हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में होंगे कार्यशाला के प्रतिभागी-परिवहन मंत्री

 

बस्ती। सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे मास्टर ट्रेनर प्रतिभागी हमारे ब्राण्ड अम्बेसडर के रूप में जनपदों में होंगे, जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों से अपेक्षा है कि सभी लोग इस जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत विशेष प्रयास करके दुर्घटना में पचास प्रतिशत की कमी लाएंये, यह विचार मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने व्यक्त किया वह इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक आयुक्त डॉ प्रभात कुमार ने वादा लिया कि सभी प्रतिभागी और उनके परिवार के लोग शतप्रतिशत यातायात नियमों का पालन करेंगे, आयुक्त उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग डॉ किंजल सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था के सहयोग से हम दुर्घटना में कमी लाने में सफल हो सकेंगे ऐसा हमारा विश्वास है, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क दुर्घटना के न्यूनीकरण के लिये जागरूकता कार्यशाला के पहले दिन यातायात नियमों, चिन्हों की जानकारी, पालन, सड़क दुर्घटनाओं के कारण निवारण आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा, क्विज आदि के माध्यम से भी जानकारी दी गई, जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड बस्ती संजय सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देशन में चार प्रतिभागियों ने जनपद बस्ती से प्रतिभागिता किया, मण्डलीय सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट बस्ती मण्डल राकेश कुमार सैनी के नेतृत्व में लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट मंगलेश अग्रहरि, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड नन्दिनी, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड गरिमा की प्रतिभागीता हो रही है।