रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। जनपद बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी वादी गिरजा शंकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई जो मेरे घर पर चढ़कर लोगों ने मुझे मारा पीटा। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर निम्नलिखित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

मनीष कुमार

प्रदीप कुमार

संदीप कुमार तीनों पुत्र स्वर्गीय देवी प्रसाद

सरिता देवी पत्नी मनीष कुमार

रंजीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार

पूजा देवी पत्नी संदीप कुमार

प्रदीप कुमार की मां नाम अज्ञात

सभी आरोपी तेलियाडीह गांव थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं।

दर्ज धाराएं मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 191(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।