डायमंड इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी में सरबहनापुर बना विजेता, रोमांचक मुकाबले में बस्ती खान स्पोर्ट को हराया

डायमंड इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी में सरबहनापुर बना विजेता, रोमांचक मुकाबले में बस्ती खान स्पोर्ट को हराया

 

बस्ती। विकास खंड कप्तानगंज के कौड़ीकोल में आयोजित सद्भावना सेवा संस्थान एवं डायमंड इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के 13वें दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में सरबहनापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्ती खान स्पोर्ट को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

 

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बस्ती खान स्पोर्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से सफर और मोहित ने पारी की शुरुआत की। हालांकि 14 रन के साथ सफर का पहला विकेट गंवा बैठे। शुभम ने पहला ओवर फेंकते हुए 7 रन दिए, जबकि अंकित ने टीम को पहली सफलता दिलाई।

 

निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में बस्ती खान स्पोर्ट की पूरी टीम अंतिम ओवर में 71 रन ही बना सकी।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरबहनापुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11वें ओवर में चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बन गई। बस्ती खान स्पोर्ट की टीम उपविजेता रही।

 

मैच में एंपायर की भूमिका हरिभान चौधरी और प्रेमचंद चौधरी ने निभाई, जबकि कमेंट्री आदित्य चौधरी और विराट द्वारा की गई।

 

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि कप्तानगंज थाना के एसआई मु. इस्लाम खान रहे। उन्होंने विजेता सरबहनापुर और उपविजेता बस्ती खान स्पोर्ट की टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश चौधरी, सूरज यादव उर्फ रूपेश, ग्राम प्रधान रणजीत, अरुण कुमार, आदर्श चौधरी, राजेश चौधरी, सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

मुख्य अतिथि द्वारा टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया।

इस दौरान आकर्ष सिंह चौधरी, शलोक चौधरी, आदर्श चौधरी, मन्नू चौधरी, दिनेश चौधरी, आदित्य चौधरी आदि उपस्थित रहे।