प्रादेशिक स्तर पर स्टेट चैंपियन बनी बस्ती की बालिका कबड्डी टीम

प्रादेशिक स्तर पर स्टेट चैंपियन बनी बस्ती की बालिका कबड्डी टीम

बस्ती। बाबा भीम राव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय खेल संकुल स्टेडियम डाभा सेमर अयोध्या में चल रहे प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बनी बस्ती की प्राथमिक बालिका संवर्ग की कबड्डी टीम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद सहित तमाम शुभ चिंतकों ने बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर इतिहास रचते हुए प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी टीम पीएमश्री वेदपुर नचना विकास खण्ड दुबौलिया की टीम ने गोरखपुर मंडल की टीम को हराकर राज्य स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता की विजेता बनी है, इस ऐतिहासिक जीत के मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार मिश्रा, सर्वदेव सिंह, माखनलाल, भीमसेन सिंह, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार, दीपक सिंह, पवन मिश्रा सहित तमाम खेल प्रेमी शिक्षक,अनुदेशक मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललन चन्द्र त्रिपाठी, पूरा विद्यालय परिवार सहित अनेक लोगों ने स्टेट विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।