विश्वनाथ प्रताप बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष’
बस्ती। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन विस्तार के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अनुमोदन तथा प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ की संस्तुति पर मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ‘राजू’ द्वारा एपीएन डिग्री कॉलेज बस्ती के पूर्व छात्र नेता तथा ग्राम प्रधान चन्दोखा विश्वनाथ प्रताप सिंह को बस्ती जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।
रविवार को गोरखपुर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विश्वनाथ प्रताप सिंह को बस्ती जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आशा व्यक्त की है कि बस्ती जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस दौरान मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ‘राजू’, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष युवा मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह श्रीनेत, राहुल सिंह, ठाकुर आयुष्मान सिंह, अनुभव सिंह, संगम शाही, सत्यम शाही, शशांक, विजय, मानवेंद्र पाल, लाल कृष्ण, विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।